सोने की कीमतों में आया 9500 रुपए का उछाल, जाने 22 फरवरी को सोने चांदी की ताजा कीमतें Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 49 दिनों में ही सोने का भाव ₹76,544 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹86,020 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यानी सिर्फ डेढ़ महीने में इसमें ₹9,506 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव ₹86,020 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिससे इसमें 1.57% की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली।

अमेरिकी चुनाव और ट्रेड वॉर की आशंका का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और संभावित ट्रेड वॉर के चलते दर्ज की जा रही है। 2023 में भी सोने ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल डोनाल्ड ट्रंप की जीत की संभावना और ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ रहा है, जिससे इसकी कीमत में और तेजी आ सकती है।

धनतेरस और दिवाली तक कहां पहुंचेगा सोना?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, बढ़ती मुद्रास्फीति और रुपये में गिरावट के कारण सोने में तेजी बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड $2900 के लेवल की ओर बढ़ सकता है, जिसमें $2845/2826 का मजबूत सपोर्ट है। दीवाली और धनतेरस तक सोना ₹87,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, जिससे 24 कैरेट सोने की कीमत भारतीय बाजार में ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़े:
25 मार्च की सुबह पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता? जाने आज के आपके शहर के ताजा रेट Petrol Diesel Price

चांदी भी तेजी के मूड में

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। सैमको सिक्योरिटीज के अनुसार, आने वाले 12 महीनों में चांदी ₹1,17,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। दिसंबर 2022 से अब तक चांदी की कीमतों में 41% की तेजी आई है। इसी अवधि में चांदी ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया और 26% तक रिटर्न दिया। MCX पर सिल्वर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को ₹222 की गिरावट के साथ ₹96,891 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, जल्द ही चांदी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम का लेवल फिर से पार कर सकती है।

चांदी में तेजी के कारण

डॉलर इंडेक्स (DXY) में कमजोरी चांदी की कीमतों के लिए एक बड़ा पॉजिटिव साइन है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो चांदी की समान मात्रा खरीदने के लिए अधिक डॉलर की आवश्यकता होती है, जिससे इसकी कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन और सौर पैनलों जैसी इंडस्ट्री में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े:
25 मार्च की सुबह सोना चांदी हुआ सस्ता, जाने 10 ग्राम सोने की ताजा कीमत Sone Ka Bhav