Women Pension: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पद संभालने के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से इस योजना को लागू करने की योजना बनाई गई है।
किन महिलाओं को योजना के तहत मिलेगा लाभ?
बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि यदि वह सत्ता में आती है, तो गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 2500 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है जो निम्न आय वर्ग में आती हैं।
क्या सभी महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपये का लाभ?
यह योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए लागू होगी। इसका लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा, बल्कि उन महिलाओं को दिया जाएगा जो सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं। योजना का उद्देश्य केवल जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
आवेदन की प्रक्रिया कैसे होगी?
बीजेपी शासित अन्य राज्यों में इस तरह की योजनाएं पहले से लागू हैं। दिल्ली में भी इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सरकार जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है। शनिवार को होने वाली बैठक में इस टॉपिक पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
महिला सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- आधार कार्ड
- दिल्ली में निवास प्रमाण पत्र
- आधार से लिंक बैंक खाता
- आय प्रमाण पत्र (सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को ही योजना का लाभ मिलेगा)
किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
कुछ महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है। ये महिलाएं योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी:
- जो महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं।
- जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं।
- स्थायी या अस्थायी रूप से सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाएं।
महिला सम्मान योजना के उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह सहायता उन महिलाओं को मिलेगी जो वित्तीय रूप से असुरक्षित हैं और जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
योजना के लागू होने की पॉसिबल तारीख
सरकार ने इस योजना को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से लागू करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को इस विशेष दिन पर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक अधिसूचना आने के बाद ही योजना की सटीक तारीख तय होगी।
महिला सम्मान योजना का दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर असर
इस योजना से दिल्ली की गरीब महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकेंगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि इसका पॉजिटिव असर दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।