Beautiful Places: शिमला भारत के सबसे पोपुलर हिल स्टेशनों में से एक है। यह न केवल देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसकी खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहाँ आप संग्रहालय, थिएटर, औपनिवेशिक लॉज और चर्च की सैर कर सकते हैं। माल रोड और जाखू हिल स्टेशन, जोकि समुद्र तल से 8000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, यहाँ का मुख्य आकर्षण है।
2- नैनीताल
पहाड़ियों की गोद में बसा नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए फेमस है। यहाँ की झीलें, हरी-भरी पहाड़ियाँ और सुहावना मौसम पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। नैनी झील, भवाली, पंगोट और ठंडी सड़क इस जगह को खास बनाते हैं। यहाँ बोटिंग, जू सफारी और ट्रेकिंग का मजा लिया जा सकता है।
3- लैंसडाउन
उत्तराखंड का लैंसडाउन अपनी शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है। यहाँ आप भुल्ला ताल जैसी शांत झील, हरे-भरे जंगल और कई ट्रेकिंग साइट्स का आनंद ले सकते हैं। यह जगह भारतीय सेना की देखरेख में आती है और यहाँ का शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत भाता है।
4- मुन्नार
अगर आपको हरियाली और चाय के बागान पसंद हैं, तो केरल स्थित मुन्नार आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहाँ आप एरविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला झील, इको प्वाइंट और टी म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। यह जगह समुद्र तल से 6000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ का मौसम हमेशा सुहावना रहता है।
5- जोग फॉल्स
कर्नाटक का जोग फॉल्स भारत का दूसरा सबसे ऊँचा झरना है। यहाँ पानी 829 फीट की ऊँचाई से गिरता है, जो इसे बेहद खास बनाता है। यहाँ का घना जंगल और शांत वातावरण इसे एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है।
6- माउंट आबू
राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू राज्य का इकलौता हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और इसे राजस्थान की मसूरी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आप नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर की यात्रा कर सकते हैं।
7- औली
उत्तराखंड में स्थित औली को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहाँ की बर्फीली चोटियाँ, स्कीइंग के लिए बेहतरीन लोकेशन और हरी-भरी वादियाँ इसे खास बनाती हैं। यहाँ त्रिशूल चोटी, नंदा देवी नेशनल पार्क, चिनाब झील और जोशीमठ जैसे बेहतरीन स्थान हैं।
8- ऊटी
तमिलनाडु का ऊटी अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इसे ‘हिल स्टेशनों की रानी’ भी कहा जाता है। यहाँ नीलगिरी पहाड़ियाँ, ऊटी झील, डोड्डाबेट्टा पीक और गवर्नमेंट बोटैनिकल गार्डन जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।
9- गोवा
गोवा भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ के समुद्री तट, नाइटलाइफ, चर्च और वाटर स्पोर्ट्स इसे युवाओं का पसंदीदा स्थान बनाते हैं। कैलंगुट बीच, बागा बीच, अगौड़ा फोर्ट, डूडलस चर्च और अंजुना मार्केट यहाँ के खास आकर्षण हैं।
10- लद्दाख
लद्दाख की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। यहाँ के ऊँचे-ऊँचे पहाड़, झीलें और तिब्बती संस्कृति इसे अनोखा बनाती हैं। पैंगोंग झील, लेह पैलेस, खारदुंग ला पास और नुब्रा वैली यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। बाइक राइडिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।