Nissan X-Trail SUV: कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने हाल ही में अपने जनवरी 2025 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जिससे यह साफ होता है कि कंपनी ने लगातार तीसरे महीने बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले महीने, यानी जनवरी 2025 में निसान ने कुल 2,404 यूनिट्स की बिक्री की। खास बात यह रही कि इस बिक्री में 100% योगदान निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) का रहा। दूसरी ओर, कंपनी की लग्जरी SUV निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) को एक भी ग्राहक नहीं मिला, जिससे इसकी बिक्री 0 यूनिट रही।
जनवरी 2025 में निसान की बिक्री रिपोर्ट
नीचे दी गई तालिका में पिछले छह महीनों में निसान के विभिन्न मॉडलों की बिक्री का आंकड़ा दिया गया है:
मॉडल | अगस्त 2024 | सितंबर 2024 | अक्टूबर 2024 | नवंबर 2024 | दिसंबर 2024 | जनवरी 2025 |
---|---|---|---|---|---|---|
मैग्नाइट | 2,257 | 2,100 | 3,119 | 2,342 | 2,117 | 2,404 |
एक्स-ट्रेल | 6 | 13 | 2 | 0 | 1 | 0 |
कुल बिक्री | 2,263 | 2,113 | 3,121 | 2,342 | 2,118 | 2,404 |
जैसा कि आंकड़ों से क्लियर है, जनवरी 2025 में निसान की कुल बिक्री 2,404 यूनिट रही, जिसमें पूरी बिक्री मैग्नाइट की रही। एक्स-ट्रेल को खरीदने के लिए एक भी ग्राहक सामने नहीं आया।
निसान एक्स-ट्रेल
अगर निसान एक्स-ट्रेल की पिछले 6 महीने की बिक्री को देखें, तो यह साफ नजर आता है कि इस SUV को ग्राहकों का सिपपोर्ट नहीं मिल रहा।
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
अगस्त 2024 | 6 |
सितंबर 2024 | 13 |
अक्टूबर 2024 | 2 |
नवंबर 2024 | 0 |
दिसंबर 2024 | 1 |
जनवरी 2025 | 0 |
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि निसान एक्स-ट्रेल की बिक्री में लगातार गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में इस मॉडल की कुल 22 यूनिट्स ही बिकी हैं। इसकी सबसे ज्यादा बिक्री सितंबर 2024 में हुई थी, जब कंपनी ने 13 यूनिट्स बेची थीं। हालांकि, जनवरी 2025 में बिक्री 100% घटकर 0 हो गई।
निसान एक्स-ट्रेल की कीमत और खासियत
निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) भारतीय बाजार में इंपोर्ट करके बेची जा रही है, और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपये रखी गई है। यह एक D1-सेगमेंट SUV है, जो अपने सेगमेंट में कई दमदार फीचर्स के साथ आती है।
निसान एक्स-ट्रेल के प्रमुख सेफ्टी फीचर्स
इस SUV में कई शानदार सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- 7 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ)
- रेन सेंसिंग वाइपर
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- 360-डिग्री कैमरा
निसान एक्स-ट्रेल के सामने कौन-कौन सी SUV हैं?
भारतीय बाजार में निसान एक्स-ट्रेल का सीधा मुकाबला इन SUV से है:
- स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq)
- जीप मेरेडियन (Jeep Meridian)
- टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner)
- इसुजु एमयू-एक्स (Isuzu MU-X)
- एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster)
इन सभी मॉडलों में भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बनी हुई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है, जिसका बाजार पर दबदबा है। दूसरी ओर, स्कोडा कोडिएक और एमजी ग्लोस्टर भी अपने सेगमेंट में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं।